क्या आपने कभी सोचा है कि छोटी-छोटी बचत से आप अपनी बेटी के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं? अगर नहीं, तो ये पोस्ट आपके लिए बेहद खास है।
आज हम बात करेंगे भारत सरकार की एक शानदार योजना – Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के बारे में, जिसमें आप बेटी के नाम से Account खोलकर टैक्स फ्री ब्याज के साथ करोड़ों तक की योजना बना सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है?
Sukanya Samriddhi Yojana भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक छोटी बचत योजना है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। यह योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का एक हिस्सा है। इस योजना के तहत, बालिका के माता-पिता, बालिका के 10 वर्ष की आयु प्राप्त करने से पहले, उसके नाम पर एक खाता खोल सकते हैं। इस योजना में न्यूनतम राशि 250 रुपए और अधिकतम ढेड़ लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana का खाता किस बैंक में खुलता है
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) का खाता खोलने के लिए आपको किसी भी अधिकृत Bank या नजदीकी Post Office में जाना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना: अधिकृत Bank
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल,
- बैंकसिंडिकेट बैंक,
- पंजाब एंड सिंध बैंक,
- इंडियनओवरसीज बैंक,
- इंडियन बैंक,
- आईडीबीआई बैंक,
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र,
- बैंक ऑफ इंडिया,
- एक्सिस बैंक,
- बैंक ऑफ बड़ौदा,
- केनरा बैंक,
- आईसीआईसीआई बैंक,सेंट्रल बैं
- क ऑफ इंडिया,
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,
- यूको बैंक,
- डाक घर
किसी नजदीकी डाक घर में खाता खोला जा सकता है
सुकन्या समृद्धि योजना के आवश्यक दस्तावेज
- सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन पत्र अधिकृत बैंक द्वारा
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- बालिका पासपोर्ट साइज का फोटो
- बालिका के / अभिभावक का पहचान पत्र जैसे (आधार कार्ड, पहचान पत्र,पैन कार्ड)
- बालिका के / अभिभावक का पते का पत्र जैसे (आधार कार्ड,बिजली बिल,पानी बिल)
- खाता खुलवाते समय न्यूनतम राशि 250 रुपए
सुकन्या समृद्धि योजना: क्या तीन बेटियों का खाता खोला जा सकता है
अगर किसी परिवार में पहली संतान बेटी हो और दूसरी बार जुड़वा बेटियों का जन्म हो जाए, तो क्या सभी के लिए Sukanya Samriddhi Account खोला जा सकता है?
वैसे तो सामान्य रूप से एक परिवार अधिकतम दो बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है। लेकिन यदि दूसरी बार जुड़वा बेटियां होती हैं, तो सरकार ने तीनों बेटियों के लिए खाता खोलने की अनुमति दी है। इसके लिए अस्पताल द्वारा जारी जुड़वां जन्म प्रमाणपत्र और एक संक्षिप्त शपथ पत्र देना होता है।
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कब तक खुलवा लेना चाहिए
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बेटी के जन्म से लेकर 10 बर्ष तक कभी खुलवा सकते है लेकिन हम आपको पांच साल की बेटी के हिसाब से बता रहे है
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर
अब चलिए समझते हैं कि अगर आप हर महीने एक छोटी-सी रकम निवेश करते हैं, तो 15 सालों में यह कितना बड़ा फंड बन सकता है।
| वार्षिक निवेश राशि (₹) | कुल निवेश अवधि (साल) | कुल निवेश राशि (₹) | ब्याज दर (%) | ब्याज अवधि (साल) | कुल ब्याज (₹) | कुल मेच्योरिटी राशि (₹) |
| 20000 | 15 | 3,00,000 | 8.2% | 21 | 6,23,677 |
9,23,766 |
| 50000 | 15 | 7,50,000 | 8.2% | 21 | 15,59,193 | 23,09,193 |
| 1500000 | 15 | 22,50,000 | 8.2% | 21 | 56,77,578 | 69,27,678 |
“तो दोस्तों, देखा आपने? छोटी-सी बचत और धैर्य से आप अपनी बेटी के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल फाउंडेशन बना सकते हैं। अब सोचिए अगर आपने आज ही शुरुआत की, तो 21 साल बाद आपकी बेटी कितनी सुरक्षित होगी!”
क्या Maturity खतम होने से पहले क्या पैसा निकाला जा सकता है?
इसका जवाब है , नहीं। ऐसी स्थिति में निकासी केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही संभव होती है।
अगर बेटी की उम्र 18 साल हो गई हो और वह उच्च शिक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन ले रही हो, या उसकी शादी होने वाली हो, तो खाताधारक कुल जमा राशि का अधिकतम 50% निकाल सकता है।इसके लिए Admission Later या शादी का प्रमाणपत्र और एक आवेदन फॉर्म पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में जमा करना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही निकासी की अनुमति दी जाती है।”
सुकन्या समृद्धि योजना: अगर बेटी की मृत्यु हो जाए तो?
तो इस स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है और जमा राशि + ब्याज माता-पिता को वापस मिल जाता है। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने के नुकसान
न्यून्तम जमा राशि पर प्रतिबंध
सुकन्या समृद्धि योजना खाते में न्यून्तम राशि 250 रूपये ही कर सकते इससे कम नहीं कर सकते और प्रति वर्ष 250 जमा करना आवश्यक है |
अधिकतम जमा राशि पर प्रतिबंध
सुकन्या समृद्धि योजना खाते में अधिकतम राशि 1,50,000 रूपये कर सकते इससे ज्यादा नहीं कर सकते
सुकन्या समृद्धि योजना न सिर्फ बेटी के भविष्य को सुरक्षित करती है, बल्कि टैक्स फ्री, भरोसेमंद और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट विकल्प भी है। जितनी जल्दी शुरुआत करेंगे, उतना अधिक लाभ मिलेगा।